फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा दे किशोरी, युवती को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों पर युवकों ने शादी का झांसा देकर किशोरी व युवती को अगवा कर लिया। पुलिस ने लड़कियाें के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई को उसकी 17 वर्षीय लड़की किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को साहिल नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी युवक साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 29 मई को वह किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी 18 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह घर वापस लौटी तो उसकी लड़की घर पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच करने पर मालूम हुआ कि उसकी लड़की को तौफिक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें