यमुनानगर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के गांव से युवक शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा करके ले गया। पुलिस ने लड़की के चाचा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी 13 मई को किसी काम से घर से बाहर गई थी, मगर उसके बाद वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी भतीजी को गांव झींझरो निवासी सौरभ शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।