फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को किया घायल

Sun, 01 Sep 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सदर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी पर किशोरी के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। आरोप है कि जब किशोरी ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर वार कर बेहोश कर दिया। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
एक महिला ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। उसके पति प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करते है। उनके मकान के सामने एक युवक कुछ दिन पहले ही किराये पर रहने आया था। आरोप है कि वह उसकी 15 साल की बेटी को दो दिन दिन से परेशान कर रहा था। पीछा कर उसकी बेटी से छेड़खानी करता था। पहली बार 28 अगस्त को आरोपी ने उसकी बेटी से छेड़खानी की। तब बेटी ने घर आकर बताया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उस बात को नजर अंदाज कर दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने 29 अगस्त को उसकी बेटी को पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकतें की। बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेटी के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर उसे घायल कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सिर पर चोट लगने से उसकी बेटी सड़क पर ही बेहोश हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी को अस्पताल लेकर गए। महिला ने बताया कि अस्पताल से लौटते हुए रास्ते में फिर से आरोपी ने उनका पीछा किया। इसके बाद अब उसने थाने में शिकायत दी है। सदर थाना प्रभारी हवा कौर का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें