यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में परिजनों ने बताया कि 23 दिसंबर की रात बेटी खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। अगली सुबह बेटी घर से गायब मिली। तलाश करने उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव शेखपुरा निवासी शमीम उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद