फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तकनीकी कौशल प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष प्रथम

Sat, 31 Oct 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग की ओर से तकनीकी कौशल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा बीकॉम तृतीय वर्ष के कंप्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीसीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय और बीसीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप के नेतृत्व में हुई। मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि ऐसी तकनीकी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है और तकनीकी कौशल में भी निखार आता है। आज विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना चाहिए। इससे वे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के साथ अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रणदीप ने कहा कि वर्तमान मांग के अनुसार विद्यार्थियों को अपना कार्य कौशल मजबूत करना चाहिए। इससे वे तकनीकी समस्याओं का समाधान तेजी से खोज सकें। कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रोग्रामिंग कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रायोगिक स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नया सीखने का अवसर देती हैं। प्राचार्या ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें