फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में जीनत, तरन्नुम, सादिया की टीम अव्वल

Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मतदाता जागरूकता के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें जीनत, तरन्नुम, सादिया की टीम प्रथम, दीपा, प्रियांशी व मुस्कान की टीम द्वितीय और मनीषा, प्रीति व सीमा की टीम तृतीय स्थान पर रही।
वनस्पति विज्ञान अध्यक्ष प्रो. दीपिका शर्मा ने छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा की हमें बिना जाति, धर्म, भाषा को देख वोट डालना चाहिए। क्योंकि मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। इसके माध्यम से हम अपने प्रतिनिधियों को चुन सकते हैं। मतदान एक जिम्मेदार व उत्तरदायी सरकार के विकास को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान न केवल अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। अंत में छात्राओं को मतदान करने व दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। मौके पर प्रो. मोनिका चोपड़ा, डॉ. गुरजिंदर कौर, प्रो. गुरविंदर कौर, डॉ. रविंद्र कौर, डॉ. शबनम भारती, प्रो. आरती बत्रा, डॉ. सावित्री, प्रो. सपना शर्मा व विशाखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें