रादौर। मुकंद लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसएमओ डॉ. विजय परमार व दंत चिकित्सक डॉ. पल्लवी मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। डॉ. पल्लवी ने बच्चों को ओरल हेल्थ के बारे में बताते हुए दांतों की देखभाल के लिए जागरूक किया। डॉ. विजय परमार ने बच्चों को मेंटल हेल्थ व सही खानपान की जानकारी दी। स्कूल में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रमोद ग्रोवर व डॉ अजय शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया। इस अवसर पर मैनेजर ज्ञान प्रकाश शर्मा, प्रमोद बंसल, अध्यापिका डोली, मोना, काशीता, आरती मौजूद रहे। संवाद