यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता बक्शी से मिला। इसका नेतृत्व संघ जिला प्रधान संजय कांबोज ने किया। बैठक में लंबित एसीपी मामलों के बारे में बात रखी गई।
इसमें आ रही दिक्कतों व समाधान पर चर्चा हुई। संजय कांबोज ने कहा कि एक सीट पर मामला कई सप्ताह तक लटका रहता है। सभी आपत्तियां एक बार में न लगाकर बार-बार लगाई जाती हैं। इस कारण मामले लंबित रहते हैं। डीलिंग व अनुभाग अधिकारी ने कहा कि डीडीओ की तरफ से केस ठीक तरह से तैयार न करके इनीशिएट कर दिए हैं और आपत्तियां लगती हैं। संवाद