संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा को छोड़ अन्य सभी कक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से टैबलेट लेने शुरू कर दिए हैं। लेकिन अभी तक सभी विद्यार्थियों ने अपने टैबलेट स्कूल में जमा नहीं करवाएं हैं। ऐसे स्कूल की ओर से इन विद्यार्थियों से टैबलेट जमा करवाने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विभाग को अभी केवल 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने है। वहीं उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों से भी टैबलेट वापस लिए जाएंगे। वहीं 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों से टैबलेट नहीं लिए जाएंगे, चूंकि वे इसका इस्तेमाल 12वीं में करेंगे। फिलहाल विभाग सभी विद्यार्थियों से टैबलेट एकत्र कर रहा है, चूंकि केवल विद्यार्थियों को यह टैबलेट स्कूल के लिए दिए गए हैं। यदि वे स्कूल बदलते हैं, तो उन्हें टैबलेट जमा करवाने होंगे।
वहीं 12वीं के सभी विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लिए जाएंगे। हालांकि अभी 12वीं की परीक्षा चल रही है, जबकि 10वीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। 12वीं का दो अप्रैल को अंतिम पेपर है। यह वैकल्पिक विषय है, जिसके लिए टैबलेट की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में विभाग ने विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेना शुरू कर दिया है। परंतु 12वीं के सभी विद्यार्थियों से पूरे टैबलेट वापस नहीं आए हैं। वहीं उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भी टैबलेट वापस लिए जाने हैं।
जिले के सरकारी स्कूलों में 12वीं के कुल 7500 विद्यार्थी हैं। 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या 8000 के करीब है। इनमें से करीब 3500 विद्यार्थी ऐसे हैं जो उच्च विद्यालय में पढ़ते हैं। इन विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लिए जाने हैं। लेअभी तक 12वीं के करीब छह हजार विद्यार्थियों से ही टैबलेट वापस आएं हैं, जबकि 1500 विद्यार्थियों ने अभी तक टैबलेट नहीं दिए हैं।
वहीं इस बार 12वीं में प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों को लेकर संशय बरकार है, चूंकि जब तक वे दाखिला नहीं लेंगे, टैबलेट नहीं दिए जा सकते हैं। ऐसे में विभाग विद्यार्थियों से संपर्क कर रहा है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। ऐसे में करीब जिले के करीब तीन हजार ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके प्रमाणपत्र इत्यादि विभाग के पास होल्ड पर है, वे दाखिला लेंगे तो यह जारी किए जाएंगे।
विभाग की ओर से दसवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट दिए गए थे। इस सत्र में जिले के कुल 24460 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। जिसमें 7500 टैबलेट 12वीं के विद्यार्थियों को दिए और करीब 8000 टैबलेट 10वीं के विद्यार्थियों को दिए गए थे। अन्य 11वीं के विद्यार्थियों के पास है। विभाग को 12वीं के 7500 और उच्च विद्यालय के करीब 3500 विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लेने हैं। वहीं पिछले साल 350 विद्यार्थियों ने टैबलेट नहीं जमा करवाए हैं, जिनके परिणाम सहित सभी प्रकार के दस्तावेज जारी नहीं किए गए हैं।
12वीं के सभी विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लिए जाने हैं, जबकि उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं के विद्यार्थियों से टैबलेट वापस लिए जाने हैं। 11वीं के विद्यार्थियों से टैबलेट नहीं लिए जाएंगे, चूंकि यही 12वीं के लिए उनके पास रहेंगे। परंतु अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कितने विद्यार्थी दाखिला लेंगे। टैबलेट जमा न करवाने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम व अन्य दस्तावेज स्कूल की ओर से जारी नहीं किए जाएंगे। - कर्णवीर सिंह राणी, जिला गणित विशेषज्ञ।