फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के सामने बच्चियां बोली- छेड़छाड़ करता था टीचर

विज्ञापन
एसपी से मिलने पहुंचे शिक्षक संघों से जुड़े पदाधिकारी - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
छछरौली ब्लॉक के स्थित एक राजकीय प्राथमिक स्कूल की मासूम बच्चियों की वीरवार को काउंसिलिंग करवाई गई। मजिस्ट्रेट के सामने बच्चियों ने अपने बयान में कहा कि टीचर अश्लील हरकत करता था और विरोध करने पर मारने की धमकी देता था। वह शराब पीकर भी स्कूल में आता था। बच्चियों के बयान पर छछरौली थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ दर्ज एफआईआर में दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ दी हैं। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी सुभाषचंद के जेल जाने के बाद शिक्षा विभाग ने भी उसे सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह है मामला : बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर स्कूल इंचार्ज सुभाष चंद की पिटाई शुरू कर दी थी। ग्रामीणों का आरोप था कि वह स्कूल में बच्चियों के साथ गलत हरकत करता है। वहीं बच्चों ने भी शिक्षक की करतूत उजागर की थी। इस संबंध में छछरौली थाने में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े शिक्षक : वहीं संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में जिले के तमाम शिक्षक संगठनों ने एसपी से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच और सुभाष चंद के साथ मारपीट करने और स्कूल पर ताला जड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शाम को काफी संख्या में शिक्षक छछरौली थाने और शाम को एसपी आवास पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चियों के बयान के आधार पर एफआईआर में नई धाराएं जोड़ी गई हैं। मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ जो शिकायत मिली है, उसकी जांच करवाई जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- कुलदीप सिंह यादव, एसपी, यमुनानगर
तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम ने स्कूल का दौरा भी किया। शिक्षक जेल भेजा गया है। नियमों के तहत ही उसे सस्पेंड किया जाएगा।
- मदन चोपड़ा, डीईईओ, यमुनानगर
एक साजिश के तहत सुभाष चंद को फंसाया गया है। इससे जिले के तमाम शिक्षकों में भय का माहौल है। एसपी को ज्ञापन दिया गया है कि मारपीट करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

- आरएस शर्मा, कोऑर्डिनेटर, संयुक्त संघर्ष समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें