फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्यकर्ताओं को सिखाए संगठन मजबूती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल को निखारने के उद्देश्य से चलाया जा रहा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान रविवार को जगाधरी शहर मंडल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि इस प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति से और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं और उन्हीं के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली, राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और सरकारी आंकड़ों के माध्यम से लाभार्थियों से जुड़ने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प पैदा करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर प्रशिक्षित कार्यकर्ता आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती देंगे। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल महामंत्री संदीप राय, मंडल महामंत्री पूनम अग्रवाल, भाजपा नेता रिंकू धीमान, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, चेयरमैन विपुल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम मित्तल, जिला सचिव प्रभा सागर, प्रदुम्न सिंह लाड्डी, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अरुण कुमार गुप्ता, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद भानु प्रताप सिंह, पार्षद अंकित गोयल, संजय राणा, गौतम धीमान, नकुल गोयल, पीयूष गोगियान और जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें