फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सिखाए हाथ धोने के तरीके

विज्ञापन
हाथ धोने के सही तरीकों के बारे में बच्चों को जानकारी देते महेंद्र सिंह कलेर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोली में सोमवार को हैंडवॉश दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर ने बच्चों को हाथ धोने तरीके बताए और नियमित रूप से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि हमें खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथों को साबुन से कम से कम 25 से 30 सेकेंड तक अच्छी प्रकार धोना चाहिए। तभी हम कीटाणुओं से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी स्वच्छता का ख्याल नहीं रखकर बीमारियों को न्योता देते हैं। बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने स्वयं बच्चों के सामने हाथ धोकर उनको हाथ धोने के सही तरीके सिखाए। अध्यापकों ने सभी बच्चों को एक-एक करके साबुन से अच्छी प्रकार हाथ धुलवाते हुए उनको हाथ धोना सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया और निरोग रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरुरी है। बच्चों को अपने माता-पिता व अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए कहा गया। अगर हम बिना हाथ धोए खाना खाएंगे तो हाथों में लगे कीटाणु खाने के साथ हमारे पेट में चले जाएंगे और हम बीमार हो जाएंगे। बिना हाथ धोए खाना खाने से बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है और भोजन के माध्यम से हानिकारक कीटाणु हमारे पेट में जाकर हमें भी बीमार कर सकते हैं। इसलिए हमें हमेशा हाथ धोकर ही खाना खाना चाहिए। इस मौके पर पवन कुमार, अंजू शर्मा, दीपक शर्मा, नवीन कुमार, संजय कुमार, दीपक, जयसिंह, सोहनलाल, अरविंद कंबोज, अजय कुमार, मंजू धीमान इत्यादि ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें