फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के तरीके

Thu, 26 Sep 2024 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता शेर सिंह की ओर से आत्मरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों से परिचित कराने के साथ उन्हें खेलों में भागीदारी व शारीरिक सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यशाला में 185 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम बनाना रहा।
विज्ञापन

शेर सिंह मलिक ने छात्राओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं बल्कि आत्मविश्वास व आत्मसम्मान में भी वृद्धि करते हैं। उन्होंने छात्राओं को सिखाया कि किस प्रकार किसी हमलावर से बचाव किया जा सकता है। संस्थान निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि छात्राओं को आत्मनिर्भर व सुरक्षित बनाया जा सके। मौके पर वुमन सेल इंचार्ज डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. अनिता अब्रोल, प्राची मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें