रादौर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चमरोड़ी में बुधवार को लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने कहा कि अभिभावकों को मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान देना चाहिए। एएसआई नीलम रानी ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। नशे से दूर रहकर खेलो की ओर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर पवन रोहिला, विपिन, संत कुमार, निर्मल, राजेंद्र, रूबी, मीनू, मीना, रेखा, आयुषी आदि मौजूद रहे। संवाद