प्रतापनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय हाफिजपुर में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष विभाग की डॉ. शिखा बंसल ने विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हैं। यदि मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उन्होंने किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने, पौष्टिक व संतुलित आहार लेने, हरी सब्जियां, फल और सलाद को भोजन में शामिल करने की सलाह दी। संवाद