फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पढ़ाया स्वच्छता का पाठ, किया जागरूक

Wed, 26 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम द्वारा 100 दिन स्वच्छता के कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर शहरवासियों को गीले व सूखे कचरे को अलग अलग कर निगम के वाहनों में डालने के प्रति जागरूक कर रही है। इसके अलावा गीले कचरे से खाद बनाने के बारे में लोगों को समझाया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट अर्थात गतिविधि विशेषज्ञ पूजा ने सफाई अधिकारियों व कर्मियों के साथ विभिन्न वार्डों में शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यह अभियान निगम के दोनों जोन में चलाया गया है। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में हर वार्ड में यह अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

हर वार्ड में संबंधित सफाई निरीक्षक व सफाई दरोगाओं द्वारा शहरवासियों को गीला व सूखा कचरा अलग अलग करके वाहन में डालने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा ने वार्ड 13, 14 समेत कई वार्डाें में घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि गीले व सूखे कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन रखें। घर से निकलने वाला कचरा इन डस्टबिन में एकत्रित करें।
सुबह जब उनके घर पर कचरा लेने वाला वाहन आता है तो उसमें यह कचरा अलग-अलग करके डाले। खुले में कचरा डालकर गंदगी न फैलाए। उन्होंने शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपने शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए सहयोग देने की अपील की। इसके साथ लोगों को गीला कचरे से खाद बनाने के लिए प्रेरित किया। गीले, सूखे और ई-वेस्ट को सही तरीके से निपटान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक व पाॅलीथिन का इस्तेमाल न करने और शाॅपिग के लिए घर से थैले लेकर जाने का भी आह्वान किया गया। लोगों को अपने मोबाइल में स्वच्छ एप डाउनलोड कर सफाई, स्ट्रीट लाइट, नालियों, क्षतिग्रस्त सड़क आदि समस्याओं का समाधान करना सिखाया। इस मौके पर सफाई निरीक्षक बिट्टू, सतबीर, सुमित, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें