छछरौली अनाज मंडी में बारिश में भीगता धान।
- फोटो : Samvad
छछरौली। अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश ने छछरौली अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी। मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा हजारों क्विंटल धान बारिश में भीग गया। उठान में देरी के कारण मंडी में पहले से ही धान के ढेर लगे हुए हैं। तेज हवा के कारण धान को ढकने के लिए डाले गए तिरपाल भी फट गए। आढ़ती विपिन हैप्पी, सिंहमार शेरपुर, रूबी नरवाल शेरपुर और होशियार सिंह ने बताया कि मंडी में धान का उठान धीमी गति से हो रहा है। इसके कारण मंडी में फसल के ढेर बढ़ते जा रहे हैं और जगह की कमी हो रही है। प्रतापनगर की मंडी में भी धान भीग गया। संवाद