फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे रोड पर भी 3.30 करोड़ में बिछेगी तारकोल लेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्कशॉप रोड की तरह पीडब्ल्यूडी ने रेलवे रोड के सुधार के लिए भी टेंडर लगा दिया है। इसमें यमुनानगर के शहीद भगत सिंह चौक से जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक तक तारकोल लेयर बिछाई जाएगी। इस पर 3.30 करोड़ खर्च अनुमानित है। बता दें कि पीडब्ल्यूडी ने रेलवे रोड पर यमुनानगर के शहीद भगत सिंह चौक से महाराजा अग्रसेन चौक जगाधरी तक 3.70 किमी. तक रोड के सुधार के लिए 3.30 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया। इस पर 24 अप्रैल को टेंडर लगाया है, जिसमें 15 मई तक बिड मांगी गई है। इसी दिन वर्कशॉप रोड पर महाराणा प्रताप चौक से रेलवे वर्कशॉप तक भी रोड सुदृढ़ीकरण के लिए 3.03 करोड़ रुपये के एस्टीमेट पर टेंडर लगाया था।
विज्ञापन



वार्ड-7 से इनेलो पार्षद रामआसरा भारद्वाज व वार्ड-8 से पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि जिले की काफी सड़कों में गड्ढे हैं या कच्ची हैं। उन पर ध्यान देने के बजाय सही सलामत रेलवे रोड पर 3.30 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। यह जनता से टैक्स के रूप में जुटाए सरकारी धन की बर्बादी है, इसलिए पीडब्ल्यूडी मंत्री को टेंडर रद्द करने की मांग में पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन


सवाल- शहीद भगत सिंह चौक से जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक तक रोड का टेंडर लगा है, इसमें क्या काम होना है।
जवाब- इस हिस्से में तारकोल लेयर बिछाई जाएगी।
सवाल- रोड पर गड्ढे नहीं है तो इस काम के टेंडर की जरूरत क्यों?
जवाब- गड्ढे नहीं हैं, क्योंकि रोड पर मरम्मत कार्य होते रहे। अब रोड क्षतिग्रस्त होने पर लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए तारकोल की कारपेट बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें