फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लॉन टेनिस में टंडन बहनों ने जीता खिताब

Mon, 02 Sep 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राष्ट्रीय स्तर पर लॉन टेनिस स्पर्धा में एक बार फिर जगाधरी के श्रीनगर कॉलोनी निवासी टंडन बहने खिताब जीतकर लौटी हैं। दोनों ने यह मुकाम नई दिल्ली में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में पाया। यहां 23 से 30 अगस्त तक चले टूर्नामेंट में दोनों बहनों ने युगल श्रेणी में सेमीफाइनल व फाइनल एक तरफा जीत हासिल की।
टूर्नामेंट में आन्या टंडन व आराध्या टंडन ने सेमीफाइनल में दिल्ली की जसप्रीत वड़ैच व संस्कृति चौधरी को 6-1, 6-1 से हराया। फाइनल मुकाबले में दोनों बहनों ने उत्तरप्रदेश की हर्षिता मित्तल व अनन्या पांडे को 6-1, 6-1 से हराया। इस तरह दोनों बहनों ने खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

दोनों बहनों ने अपने एकल मुकाबले में भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई। यमुनानगर वापस आने पर जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों व उनके कोच ललित टंडन और परिवार को बधाई दी। साथ ही भविष्य में और भी टूर्नामेंट जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। जगाधरी क्लब के प्रधान व्यास गोयल, सचिव मोहिंद्र बजाज, कोषाध्यक्ष उमेश उप्पल व खेल सचिव संदीप गुप्ता ने आराध्या व आन्या को भविष्य में और भी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

नेशनल रैंकिंग में मिले 25-25 प्वाइंट : कोच
कोच ललित टंडन ने बताया कि नई दिल्ली में हुए टूर्नामेंट में जीत के साथ आन्या व आराध्य को युगल रैंकिंग के 25-25 प्वाइंट नेशनल रैंकिंग में मिले हैं। यह प्वाइंट इनकी नेशनल रैंकिंग में सुधार करेंगे। दो से छह सितंबर तक सोनीपत में अंडर-14 टूर्नामेंट का आयोजन तरूश टेनिस अकादमी की ओर से किया जा रहा है, जिसमें दोनों बहनें खेलने जा रही हैं। इससे पहले भी दोनों बहनें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर एकल व युगल दोनों श्रेणियों में कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें