फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राखी और थाली सजाओ स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

Fri, 28 Aug 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती विद्या मंदिर में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी बनाओ और थाली सजाओ प्रतियोगिता भी कराई गई। सभागार में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षाबंधन के महत्व को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया।
छात्रा हंसिका ने भाषण और अंकुश ने कविता प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और आकर्षक राखियां बनाने के साथ सुंदर थालियां सजाईं।
विज्ञापन

राखी बनाओ प्रतियोगिता में सातवीं ए की हिमांशी ने पहला, खुशी ने दूसरा और छठी सी की ईशानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में सातवीं ए की भव्या प्रथम, छठी सी के प्रीत द्वितीय और छठी ए की मानवी तृतीय रही। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में नृत्य अध्यापिका निशा और एनएसएस स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने विद्यार्थियों और स्टाफ को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में भी मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें