फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को बैल ले जा रहे व्यक्ति की हत्या

Thu, 17 Apr 2014 12:37 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर/बिलासपुर। अपने साथियों के साथ चार बैलों को लेकर जा रहे एक व्यक्ति का शव बुधवार सुबह अराइयांवाला के एक खेत में मिला। मृतक की शिनाख्त नागल पत्ती गांव के अलीशेर के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक के भाई की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने गोरक्षा समिति से जुड़े 11 युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

बुधवार सुबह कोटड़ा खास गांव के खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखकर गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।

मौके पर आए मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त खिजराबाद थाना क्षेत्र के नागलपत्ती गांव निवासी अलीशेर (45) के रूप में की। घटनास्थल पर डीएसपी अजय राणा और अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गोरक्षा समिति से जुड़े युवकोें ने अलीशेर की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी शुरू की तो परिजनों ने इससे इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पहले आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की शर्त रखी। पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर थाने ले आई। बाद में परिजनों के रुख को देखते हुए पुलिस ने मृतक के भाई वलीदीन की शिकायत पर गोरक्षा समिति से जुड़े सुभाष, नेत राम, दलजीत सिंह, माेंटी, राजेश, सलेंद्र, सचिन, मांगा, पुन्नु, हैप्पी  और शिव चरण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

परिजन बोले, खेतों में काम के लिए ले जा रहे थे बैल
मृतक के भाई वलीदीन ने पुलिस को बताया कि रात को उसका भाई अलीशेर अपने साथी भूरा और काला के साथ खेतों में कार्य करने के लिए बैल लेकर आ रहा था। गांव जट्टपुरा के समीप गो रक्षा समिति के कुछ सदस्य अपने दल बल के साथ आए और उन्हाेंने उनसे बैल छीन लिए और कहा कि तुम बैलों को वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हो। जब अलीशेर और उसके साथियों ने विरोध किया तो गो रक्षा समिति के सदस्य मार पिटाई पर उतर आए। उन्हाेंने अलीशेर को बुरी तरह से पीटा और उसे घायलावस्था में गांव अराईयावाला के खेतों में फेंक दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

हत्यारोपियों ने पुलिस को सौंपा था एक गो तस्कर
बताया जा रहा है कि अलीशेर की हत्या में जिन्हें आरोपी बनाया गया हैं, उन्होंने रात को बैलों सहित एक व्यक्ति को पकड़कर बिलासपुर पुलिस के हवाले किया था। पकड़े गए व्यक्ति का नाम कोटड़ा निवास भूरा है। उसके खिलाफ पहले भी गो तस्करी के मामले दर्ज है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें