फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चयन के लिए ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 11 Aug 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला शिक्षा विभाग की ओर से ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी हरियाणा में जिलास्तरीय स्कूली ताइक्वांडो चयन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों ने अपनी आयु और भार वर्ग में प्रदर्शन किया और अपना दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली।
एईओ गोपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, डीएवी पुलिस लाइन, डीएवी पब्लिक स्कूल, मुकुंद लाल पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल कैंप, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17, एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी, स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल जगाधरी और ब्लूमबर्ग स्कूल यमुनानगर सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में काशवी, वंशिका, मानवी चौहान, यशिका, जैप्लिन कौर, मन्नत, परिणीता, तमन्ना और अनन्या ने अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, बालक वर्ग में अथर्व, रुद्रा, मुकुंद, दीवांश धीमान, दीपांशु, शौरिकडे, दर्पण, आयुष विश्वकर्मा, अथर्व ठाकुर, देवकुमार, आयुष, कार्तिक सहित अन्य ने अगले स्तर के लिए स्थान पक्का कर लिया है। कोच प्रभाकर शर्मा ने कहा कि स्कूल स्तर की प्रतियोगिताएं भविष्य के चैंपियन तैयार करने की बुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें