कलाकारों के साथ मौजूद मंच के पदाधिकारी। संस्था
यमुनानगर। सनातन रक्षा मंच की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की वेशभूषा में आकर्षक झांकियां तैयार करने वाली संस्थाओं और कलाकारों को सम्मानित किया गया। मंच के प्रधान गगन प्रकाश ने कहा कि जन्माष्टमी पर झांकियां सजाने और भगवान की वेशभूषा धारण करने की परंपरा धीरे-धीरे कम हो रही है। इस परंपरा को पुनर्जीवित करने और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से मंच ने कलाकारों को सम्मानित करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं में सनातन संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ेगी। संवाद