फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल नहर पर कांग्रेस और भाजपा गंभीर नहीं : चौटाला

Wed, 18 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
रादौर। विधानसभा में विपक्ष के नेता चौ. अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को गांव बुबका में इनेलो हलका प्रधान राजकुमार कांबोज के निवास पर पत्रकारवार्ता की। वे यहां अभय चौटाला राजकुमार कांबोज के बेटे गौरव कांबोज की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एक फरवरी तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव लेने के लिए पार्टी वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई है।
विज्ञापन


कहा कि एसवाईएल नहर के निर्माण में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। इसीलिए केंद्र सरकार को जल्द इसका निर्माण करना चाहिए। आरोप लगाया कि एसवाईएल नहर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा गंभीर नहीं है। उन्होंने दोनों पार्टियों से उनका स्टैंड स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि 50 साल से एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा में लाने के लिए जद्दोजहद हो रही है।

भाजपा सरकार आर्थिक तौर पर किसानों को कमजोर कर रही है। मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, इनेलो के हलका प्रधान राजकुमार बुबका, सुभाष खुर्दबन, खिला राम नरवाल, मांगे राम गुंदियाना, करनैल सागड़ी, डॉ. जरनैल पंजेटा, मेजर सिंह सढूरा, जरनैल पोटली, अशोक  शेरवाल, जोगिंद्र कांबोज, सुरेश बापा, सुमित परूथी, सुभाष सैनी, नरेंद्र सागड़ी, प्रदीप धौलरा, सतीश तरार, विक्रम हड़तान, प्रदीप मलिक, राजकुमार संधू, सर्वप्रिय जठलाना, सुमेर चंद कांबोज, गुरमेज बदनपुरी, मामचंद लाठर, राजेश कश्यप, अंकित कांबोज, महेंद्र कांबोज भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें