छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाते सेवक। आयोजक
व्यासपुर। व्यासपुर-जगाधरी रोड पर भीषण गर्मी के बीच सामाजसेवकों ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई। सेवक मुकेश बंसल ने बताया कि गर्मी में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और सेवा का कार्य है। सुबह से ही छबील स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही और आने-जाने वाले लोगों ने रुककर मीठे ठंडे पानी का सेवन किया। परवीन गुप्ता, राजेश्वर गर्ग, अंग्रेज सिंह, विकास गुप्ता सहित अन्य ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लिया। सेवकों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। संवाद