यमुनानगर। अग्रवाल महिला संगठन की ओर से शुक्रवार को दड़वा गांव स्थित सरकारी स्कूल में तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, जूते और जुराबें वितरित की गईं। कार्यक्रम संगठन की सदस्य पूजा बंसल की देखरेख में आयोजित हुआ। प्राध्यापक नरेश कुमार ने अग्रवाल महिला संगठन की टीम का स्वागत किया और इस मानवीय पहल के लिए आभार जताया। संगठन की प्रधान रितु गुप्ता ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की कि जरूरतमंद बच्चों की यथासंभव मदद करें। इस अवसर पर अनुपम गोयल, पूजा बंसल, रेनू जिंदल, ममता, पूनम, वंदना और रितु गुप्ता उपस्थित रहीं। संवाद