फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान स्पर्धा में स्वास्तिक अंकुश और पार्थ प्रथम

Sun, 22 Nov 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों के साथ अध्यापक। संस्थान - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में विज्ञान और गणित विषयों की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी दयानंद सरस्वती सदन की टीम ए-2 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित में महात्मा हंसराज सदन की टीम सी पहले स्थान पर रही।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न सदनों की टीमों के बीच सवालों के जवाब देने और विषय संबंधी ज्ञान को लेकर मुकाबला हुआ। विज्ञान प्रतियोगिता में स्वामी दयानंद सरस्वती सदन की टीम ए-2 के पार्थ, अंकुश और स्वास्तिक ने पहला स्थान हासिल किया। इसी सदन की टीम ए-1 के अंशदीप, रिद्धि और गरिमा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

स्वामी श्रद्धानंद सदन की टीम सी-2 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित प्रतियोगिता में महात्मा हंसराज सदन की टीम सी के आयुष, ऋषभ और हर्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वामी दयानंद सरस्वती सदन की टीम ए के मनुव्वर, दिवांशी और तुषार दूसरे स्थान पर रहे। इसी सदन की अराध्या, गरिमा और यशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से विज्ञान और गणित विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपनी समझ और तार्किक क्षमता के आधार पर सवालों के जवाब दिए। अध्यापक होशियार सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तर्क करने की क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विषय आधारित प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का आकलन करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें