संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हसला की जिला कार्यकारिणी का गठन जिला प्रधान विनोद सैनी व संघ संयोजक सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सरकारी स्कूल साबापुर की किरण बधावण को संरक्षक, बूड़िया स्कूल सुशील धीमान को जिला महासचिव, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इंद्रवीर सिंह सरकारी स्कूल स्यालबा व सोमनाथ कालड़ा सरकारी स्कूल कुंजल जाटान बनाया गया।
कोषाध्यक्ष कपिल सैनी, उप प्रधान राम अवध, नरेंद्र चहल, रविंद्र धीमान, रणधीर सिंह, हर्ष दत्ता को दी गई। वहीं, एडवाइजरी कमेटी में पूर्व प्रधान शशिकांत चौधरी व राजेश शर्मा को शामिल किया गया है। इसके अलावा महिला विंग की प्रधान राजवंत कौर, वरिष्ठ उपप्रधान निधि भटनागर को बनाया गया है।
संयुक्त सचिव संजीव कुमार, किरण कांबोज, सतीश मिश्रा, सुरेंद्र संधावा व अनुज गर्ग को बनाया गया। सह-सचिव कमलजीत सैनी, साढौरा को-ऑर्डिनेटर उमेश कुमार, विनोद सैनी कलावड़ व नीरज कुमार मुसिंबल को चुना गया। वहीं, आईटी सेल में अभिषेक कुमार को दिया गया है। जिला प्रधान विनोद सैनी ने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का अगले भाग का विस्तार किया जाएगा।