संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। रविवार को जय सिटी कॉलोनी में जय सिटी प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच कराया गया। जिसमें अंडर 16 के बच्चों का मैच हुआ।
जिसमें लक्ष्य गुर्जर और शौर्य वालिया के बीच मैच खेला गया जिसमें पहले खेलते हुए सूर्य वालिया की टीम के द्वारा 10 ओवर में 120 रन का लक्ष्य दिया गया जिसमें लक्ष्य गुर्जर की टीम ने 10 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह सूर्य वालिया टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया।
इसके बाद सीनियर टीम का मैच हुआ जिसमें मांगेराम की टीम के द्वारा पहले खेलते हुए 120 रन का लक्ष्य दिया गया जिसमें रोको बाबा की टीम के द्वारा 11 ओवर 121 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। इस मौके पर जय सिटी कमेटी के अध्यक्ष रवीश गुर्जर, मांगेराम, राजेश कौशल, सतीश अरोड़ा, नरेश आदि मौजूद रहे।