फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्मैक के साथ सप्लायर व खरीदार काबू

Thu, 30 Jul 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक-2 की टीम ने 9.15 ग्राम स्मैक सहित एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना पर बरौली माजरा पुल के पास नाकाबंदी कर कोट बसावा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सूखा को पकड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह नशीला पदार्थ अपने गांव के साहब सिंह को देने जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई कर साहब सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें