नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ समर्थक। स्वयं
साढौरा। सुमित सैनी को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की साढौरा सब डिवीजन का प्रधान चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह दुहन, प्रदेश सचिव राज ठाकुर व भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष आशीष धीमान की देखरेख में यह चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। प्रिंस को उपाध्यक्ष, दीपक सैनी को सचिव, राकेश कुमार को सह सचिव, गगन मोहिल को कैशियर, योगेश को प्रेस सचिव और अक्षय को संगठन कर्ता चुना गया। सलाहकार बलिंद्र सिंह व कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप और हरजीत सिंह होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रजत चौधरी, सुभाष राणा, प्रशांत, राजवीर, अश्विनी कश्यप व आशीष सैनी भी मौजूद रहे। संवाद