फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर में सुमन और प्रश्नोत्तरी में यशस्वनी प्रथम

Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल राष्ट्रीय महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर कार्यशाला हुई। आयोजन आईक्यूएसी व पीजी विभागों के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। वहीं बौद्धिक संपदा अधिकार पर प्रश्नोत्तरी व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। प्रश्नोत्तरी में यशस्वनी प्रथम, रितिका द्वितीय व सुमनलता तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में सुमनलता प्रथम, प्रीत द्वितीय व खुशी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यशाला पेटेंट सूचना केंद्र व बौद्धिक संपदा कार्यालय के सहयोग से कराई गई। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने पेटेंट सूचना केंद्र से आए वैज्ञानिक डाॅ. राहुल तनेजा को स्वागत किया और उक्त विषय की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। भारत के शोधकर्ताओं व वैज्ञानिकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शोध पत्रों के प्रकाशन और बौद्धिक संपदा अधिकारों के लिए पंजीकरण की स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के पहले दो सत्रों में डाॅ. राहुल तनेजा ने व्याख्यान में विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न पहलुओं जैसे पेटेंट, ट्रेडमार्क, ज्योग्राफिकल इंडिकेटर व डिजाइन एवं कॉपीराइट सहित उनके आवेदन करने के प्रक्रिया से लेकर पेटेंट जारी होने की प्रक्रिया विस्तार से बताई। डाॅ. रचना अग्रवाल व डाॅ. महेश कुमार ने कार्यशाला में समन्वयक की भूमिका निभाई। कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजन टीम के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें