फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध कारणों से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 21 May 2014 12:58 AM IST
रादौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घिलौर में 32 वर्षीय व्यक्ति ने घर में कमरे की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य लोग घर से बाहर थे, जिन्होंने लौटने पर इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया।

गांव घिलौर निवासी सुखदेव सिंह (32) ने सोमवार की शाम खुद को घर पर अकेला पाकर घर के एक कमरे की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सुखदेव किसी बात को लेकर कुछ दिनाें से परेशान चल रहा था। परिवार के लोग जब घर पर पहुंचे तो उन्हाेंने सुखदेव के शव को खिड़की से लटका पाकर इस बारे पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर थाना रादौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें