फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मौत के 19 दिन बाद मिला सुसाइड नोट, साले पर प्राथमिकी

Fri, 02 Oct 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नरेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से ई-रिक्शा चालक नरेश कुमार की मौत के मामले में उसके साले के खिलाफ 19 दिन बाद आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी को अंतिम संस्कार के बाद बेड के नीचे से सुसाइड नोट मिला था। बूड़िया थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट में नरेश ने अपने साले राजू उर्फ राजेश को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए मानसिक रूप से परेशान करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। ग्रीन विहार निवासी शैलू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नरेश के साथ 1999 में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

नरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। पिछले कुछ समय से वह परेशान चल रहे थे। पूछने पर अपनी परेशानी साझा नहीं करते थे। शिकायत के अनुसार 11 सितंबर को नरेश घर से निकले और देर रात तक नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों ने बूड़िया थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी।
बाद में पुलिस ने अमादलपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर से मिले शव की फोटो भेजकर पहचान कराई। नरेश की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद घर में बेड हटाते समय एक कॉपी मिली, जिसमें नरेश का सुसाइड नोट था।
सुसाइड नोट में उन्होंने राजू उर्फ राजेश पर 25 हजार रुपये के कर्ज को 3.50 लाख रुपये बताने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और काम नहीं करने देने का आरोप लगाया। साथ ही पांच साल के लिए जेल भिजवाने की धमकी देने का भी जिक्र किया। शैलू के अनुसार आरोपी राजेश उनके ताऊ का लड़का है और नरेश का साला लगता है।
विज्ञापन

जिस कारण ई-रिक्शा में बैटरी डलवाने के लिए उसने राजू से 25 हजार रुपये लिए थे। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी लक्ष्मी कॉलोनी निवासी राजू उर्फ राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सुसाइड नोट देर से मिलने के कारण कार्रवाई में देरी हुई। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

नरेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें