फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग मुकाबले में सुहानी देवी अव्वल

Mon, 12 Oct 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता छात्रा को सम्मानित करते अध्यापक। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय कॉलेज व्यासपुर में अंतर महाविद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय की सुहानी देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सुहानी ने अपनी रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सुहानी भविष्य में भी उपलब्धियां हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें