फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जनहितैषी बनाने के लिए विधायकों से लिए सुझाव, यमुनानगर विधायक ने रखे अहम मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा के आगामी बजट को अधिक जनहितैषी और विकासोन्मुख बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटिया, चंडीगढ़ में विधायकों से सुझाव लिए। इसी क्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश के औद्योगिक, कृषि, पर्यावरण, नगरीय विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। विधायक अरोड़ा ने कहा कि बोर्ड एवं प्लाई उद्योग वर्तमान में गंभीर संकट से गुजर रहा है। इसे संबल देने के लिए उद्योग के अनुकूल और व्यवहारिक नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे उद्योग को नई दिशा मिलेगी और किसानों व उद्यमियों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर विधायक ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत बताते हुए हरियाणा में ई-वाहनों के लिए कर-मुक्त रजिस्ट्रेशन की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे प्रदूषण कम होगा और स्वच्छ परिवहन को गति मिलेगी। कृषि क्षेत्र को लेकर विधायक ने प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अलग योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता व प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि अधिक किसान इस दिशा में आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें