फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शुगर मिल में 17 से होगी गन्ने की पेराई

Sat, 07 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल यमुनानगर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करीब 35 हजार गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरस्वती शुगर मिल में नए पेराई सत्र की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। मिल प्रबंधन ने वीरवार को बैठक के बाद पेराई शुरू करने की तारीख तय कर दी है। पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और ट्रायल भी लिया जा चुका है।
मिल की परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष मंगलवार को पेराई सत्र की शुरुआत की जाती है। वीरवार को दोपहर से देर रात तक चली बैठक में 17 नवंबर से पेराई शुरू करने का निर्णय लिया गया। पिछले वर्ष 18 नवंबर को पेराई शुरू हुई थी। इस बार सरस्वती शुगर मिल क्षेत्र में करीब 62,500 एकड़ में गन्ने की फसल खड़ी है।
विज्ञापन

हालांकि गन्ने का घटता रकबा मिल प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। पेराई सत्र 2025-26 में मिल ने 125 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस बार भी मिल प्रबंधन को पर्याप्त गन्ना मिलने की उम्मीद है। मिल की ओर से 45 गन्ना खरीद केंद्रों पर खरीद की जाएगी। यहां से ट्रकों और ट्रालियों के माध्यम से गन्ना मिल तक पहुंचाया जाएगा।
टूटी सड़कों ने बढ़ाई मिल प्रबंधन की चिंता
पेराई सत्र शुरू होने से पहले टूटी सड़कों ने मिल प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है। यमुनानगर के जोड़ियों नाका से रादौर तक सड़क निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद किया गया है। ऐसे में किसानों को रादौर से खेड़ी लक्खा सिंह, हरनौल होते हुए फर्कपुर या जठलाना के रास्ते यमुनानगर पहुंचना पड़ रहा है। जठलाना, रादौर और सरस्वतीनगर क्षेत्र से आने वाला अधिकांश गन्ना इसी मार्ग से मिल तक पहुंचता है। मिल प्रबंधन ने प्रशासन से सड़क निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मिल का ट्रायल भी लिया जा चुका है। सबसे पहले गन्ना लेकर मिल पहुंचने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। -कुलदीप कुमार, सीईओ सरस्वती शुगर मिल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें