फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से शुगर मिल कर्मी के बेटे की मौत

Sun, 06 Aug 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। विजय नगर कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से शुगर मिल कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मनदीप की मौत हो गई। उसके पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई। मृतक के पिता सुभाष शुगर मिल में नौकरी करते हैं।
सुभाष ने बताया कि उसका छोटा बेटा मनदीप शुक्रवार की रात को घर से विजय नगर कॉलोनी जाने के लिए निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। इस बीच जीआरपी से फोन आया कि मनदीप ट्रेन की चपेट में आ गया है। तुरंत वह घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मनदीप मृत पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष ने बताया मनदीप मेहनत मजदूरी करता था। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें