फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में सूफी गायकी ने बांधा समां

Sun, 22 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कपालमोचन में शाम के समय आसमान में छाई लालिमा के बीच रंग बिरंगी रोशनी से सजा गुरुद्वारा साहिब पह - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांच दिवसीय अंतरराज्यीय कपालमोचन मेले में शनिवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। मेले में शनिवार शाम मुख्य सांस्कृतिक मंच पर सूफी नाइट विद शमशेर सिंह लहरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शमशेर सिंह लहरी ने अपनी सूफी गायकी से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक देर शाम तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। सांस्कृतिक मंच पर आयोजित इस कार्यक्रम ने मेले की रौनक बढ़ा दी। वहीं मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान सबसे अधिक श्रद्धालु पंजाब से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में स्थित पवित्र कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवरों में स्नान किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने सरोवरों के किनारे दीपदान भी किया। मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रकों, कारों और बसों में सवार होकर कपालमोचन पहुंच रहे हैं। मेले में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के साथ ही श्रद्धालुओं ने मेले में लगी दुकानों और अन्य गतिविधियों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन


बॉक्स

तय कार्यक्रम के बावजूद नहीं पहुंचे मंत्री और सांसद
शनिवार को मेले में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और सांसद के पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित था। सुबह 10 बजे बिजली मंत्री अनिल विज, दोपहर 12 बजे श्रुति चौधरी और सुभाष बराला, दोपहर दो बजे विपुल गोयल और सांसद संजय भाटिया तथा शाम चार बजे राव नरबीर सिंह को बतौर अतिथि पहुंचना था। प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए तैयारियां भी पूरी कर रखी थीं, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद इनमें से कोई भी मेले में नहीं पहुंचा।

कपालमोचन में शाम के समय आसमान में छाई लालिमा के बीच रंग बिरंगी रोशनी से सजा गुरुद्वारा साहिब पह- फोटो : Archive

कपालमोचन में शाम के समय आसमान में छाई लालिमा के बीच रंग बिरंगी रोशनी से सजा गुरुद्वारा साहिब पह- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें