फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आकर धमकाने पर जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी के तिकोनी मोड़ पर जहरीला पदार्थ खाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक के चाचा ने शांति कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार पर घर आकर धमकाकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शक्तिनगर निवासी ईश्वर पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि उसके भतीजे जसबीर (31) ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। वह तिकोनी मोड़ पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और जसबीर को गंभीर हालत में अस्पताल ले गया। रास्ते में जसबीर ने उसे बताया कि शांति कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार उसे घर आकर धमकाता है। कई दिन से वह उसे धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी वह आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वह अपने भतीजे को अस्पताल लेकर गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में उसने सुरेंद्र कुमार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सुरेंद्र कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राजपाल का कहना है कि आरोपी पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें