फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा पता

विज्ञापन
sucide - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
हथिनी कुंड बैराज पर डूबे सहारनपुर के संतपुरा निवासी आसिफ का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि पुलिस और परिजनों ने दूसरे दिन हथनीकुंड बैराज में उसकी काफी तलाश ।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार आसिफ मंगलवार सुबह के समय पांच मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। पुलिस ने ही सूचना दी कि युवक की बाइक व कपड़े और मोबाइल बैराज के बाहर मिले हैं। प्रताप नगर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि हथिनी कुंड बैराज पर एक युवक की बाइक कपड़े व मोबाइल मिला है। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था, वहीं इसके बारे में परिजनों को सूचित कर दिया था। बुधवार देर शाम तक उन्होंने परिजन के साथ उसकी तलाश की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल पाया। युवक की तलाश जारी है। थाना प्रभारी प्रताप नगर सुभाष चंद्र ने परिजनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया व अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें