जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में वीरवार को धंधे में मंदी के चलते टीवी मकैनिक ने अपनी दुकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी अनुसार दुर्गा कॉलोनी निवासी राजकुमार टीवी मकैनिक का काम करता था। उसने कॉलोनी में ही दुकान की हुई थी। रोज की तरह वह दुकान पर आया और छत की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम के समय जब आसपास के लोग दुकान पर गए तो उसका शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार धंधे में मंदा होने के चलते परेशान था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर सुसाइड किया है।
अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज विजय वालिया ने बताया कि परिवार वालों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
सहारनपुर अंबाला रेलमार्ग पर कलानौर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया रात को किसी ट्रेन के आगे आकर युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की उम्र करीब 18 साल है। मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाई। रात को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।