रादौर में आयोजित बैठक में भाग लेते पासी समाज के लोग। स्वयं
रादौर। पासी समाज सभा ने शनिवार को शहर की पासी धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया। सभा के प्रधान मास्टर सोमनाथ पासी ने कहा कि समाज में फैलता नशा युवाओं के पतन का कारण बना हुआ है। सभी सदस्य युवाओं को नशे दूर कर खेल-कूद, शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। युवा नशे में अपना घर बर्बाद करने में लगे हुए है। नशे के कारण समाज में अपराध बढ़ रहे है। हमें नशे से समाज के युवाओं को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर उप प्रधान राजेश कुमार पासी, नानक चंद पासी, कोषाध्यक्ष कर्मबीर पासी, मनजीत सिंह पासी, प्रदीप कुमार पासी, भारत भूषण पासी, भारत पासी आदि मौजूद रहे। संवाद