फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडियो में सेंधमारी, पांच लाख का सामान चोरी

Sun, 29 Dec 2013 12:16 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू मार्केट स्थित सागर स्टूडियो में शुक्रवार देर रात को चोराें ने दुकान की छत पर लगे शटर के ताले तोड़ कर पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


चोर दुकान से लाखों रुपये के कैमरे ले गए। साथ ही दुकान में लगे छह सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हालांकि, चोरी की पूरी घटना दो अन्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

वहीं, स्टूडियो मालिक कोे  चोरी का पता सुबह उस समय पता जब उन्होंने स्टूडियो खोला। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


शास्त्री कालोनी निवासी राजिंद्र भल्ला ने बताया कि उसकी न्यू मार्केट में सागर स्टूडियो के नाम से दुकान है। हर दिन की तरह शनिवार सुबह जैसे ही वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। इससे उनके पैराें तले  जमीन खिसक गई।

जब राजिंद्र ने दुकान की ऊपरी मंजिल पर जाकर देखा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने पड़ोस के मकान की छत से चढ़कर दुकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीढ़ियों पर लगे शटर के ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश किया।

चोर दुकान से दो वीडियो कैमरे, तीन स्टिल कैमरे, 35 हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान ले गए। दुकानदार का कहना है कि इस सामान की कीमत पांच लाख रुपये है। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे छह सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया, जबकि दो कैमरों तक चोरों की नजर नहीं गई।
विज्ञापन


जिससे उनकी इस पूरी वारदात का सच  कैमरे में कैद हो गया। पुलिस मामला दर्जकर अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। शहर थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें