नारा लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संस्थान
- फोटो : सांकेतिक
जगाधरी। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से नारा लेखन गतिविधियां करवाई गई। क्लब प्रभारी डॉ. विजय चावला के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने मतदाता सूची में नाम व विवरण की जांच से संबंधित आकर्षक नारे लिखे। डॉ चावला ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचना चाहिए। विद्यार्थियों ने नाम सही, पहचान सही मतदाता सूची हो एकदम सही जैसे नारों से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। संवाद