फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से लूटी वाहवाही

Tue, 10 Dec 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का सोमवार को रंगारंग आगाज हो गया। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
सुमेर चंद जैन गीता विद्या मंदिर बूड़िया, मदर्स ट्रस्ट प्ले वे, विद्यावंती इंटरनेशनल स्कूल, गुरु नानक खालसा कॉलेज, मिनरवा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्रेड हार्ट स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से दर्श की वाहवाही लूटी। शाम के सत्र में शाईन सैनी म्यूजिकल ग्रुप, नुसरत खान म्यूजिकल ग्रुप, सारंगी, नगाड़ा व बीन पार्टियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

महोत्सव का आयोजन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से हो रहा है। बतौर मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मौके पर 28 स्टाॅलों की लगी प्रदर्शनी का रिबन काटा और सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्वलित किया। साथ ही स्टॉलों का अवलोकन किया। विधायक अरोड़ा व गीता महोत्सव से जुड़ी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने श्रीमद्भागवत गीता जी की आरती की।
विधायक ने हवन गीता-पूजन कर हवन देवता की परिक्रमा कर आहुतियां डालीं। रेडक्रॉस सोसायटी के लगाए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित भी किया। महोत्सव में निवर्तमान मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने की। इस मौके पर नगराधीश पीयूष गुप्ता व डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा, उपजिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति व जीओ गीता परिवार के प्रधान जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जीवन में अपनाएं गीता के संदेश : अरोड़ा
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि गीता प्रेरणा स्रोत ग्रंथ है। गीता के संदेश को सभी जीवन में अपनाएं, ताकि सभी का जीवन धन्य हो सकें। उन्होंने कहा कि गीता में कर्म का संदेश दिया गया है और कर्म मन से होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में संदेश दिया गया है कि निराशा का जीवन में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि गीता एक मात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमें असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय व अधर्म पर धर्म की जीत का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता के कर्म योग के सिद्धांत के अनुसार कर्म करना ही हमारा धर्म है।
विज्ञापन

गीता जीवन का सार : डॉ. मिश्रा
कुरुक्षेत्र से आए मातृभूमि सेवा मिशन के फाउंडर डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति को गीता के संदेश को जीवन में अपनाना चाहिए। महाभारत के समय भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का जो उपदेश दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था। गीता जीवन का सार है। श्रीमद्भागवत गीता से हमें संदेश मिलता है कि अपने दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें