संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में 23 से 28 फरवरी तक 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. माला शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10,000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, त्रिकूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक और रस्साकशी जैसी स्पर्धाएं आयोजित होंगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि बीए में शारीरिक शिक्षा विषय और बीकॉम चौथे सेमेस्टर सहित तीसरे सेमेस्टर तक फिजिकल एमडीसी विषय के विद्यार्थियों के लिए खेलों में भाग लेना अनिवार्य है।
विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल मैदान में अभ्यास करने के निर्देश दिए गए हैं। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी अलग-अलग खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्साहित हैं। विद्यार्थी खेल शिक्षकों की निगरानी में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।