फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जोनल प्रश्नोत्तरी में विज्ञान का ज्ञान दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी विज्ञान जोन स्तर पर अपने विज्ञान में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता जीतकर जोनल के अपना स्थान पक्का किया है। तीनों एक ही टीम में शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम का चयन बुधवार को शहर के मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में हुई जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी के बाद किया गया है। इस प्रश्नोत्तरी में राजकीय महाविद्यालयों के छह विद्यार्थियों ने दो टीम के रूप में भाग लिया था। इनमें से एक टीम ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से कॉलेज में खुशी का माहौल है। वीरवार को कॉलेज में विद्यार्थियों का स्टाफ सदस्यों ने स्वागत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि विज्ञान विभाग की दो टीमों ने एमएलएन कॉलेज यमुनानगर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाग लिया था। प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी थे। इसमें से एक टीम का चयन जोनल लेवल प्रश्नोत्तरी के लिए किया गया है। इस टीम में शामिल शिवम, सिमरन और प्रिया जोनल प्रश्नोत्तरी में भाग लेंगे। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान विभाग की संयोजिका डॉ. इंदु बाला ने विद्यार्थियों को जोनल प्रश्नोत्तरी की तैयारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें