संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। जिसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम करवाया जाएगा। जिसमें प्राध्यापकों सहित अतिथि वक्ता विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे बताएंगे।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क हादसों में कमी लाना है। इसकी शुरुआत नोडल आईटीआई से की गई है। यह कार्यक्रम सभी छह सरकारी व दस निजी आईटीआई संस्थान में करवाए जाएंगें। इसे लेकर यमुनानगर आईटीआई में हुए कार्यक्रम में व्याख्यान के साथ रंगोली, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। पहले तीन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षा नियमों व मानकों का पालन करने की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। इस दौरान वर्ग अनुदेशक निर्मल सैनी, शिव दयाल, शिव कुमार, संजय कुमार, साहिल शर्मा, पुष्पेंद्र कुश, पवन कुमार, हरदीप सिंह, आनंद शर्मा, प्रवीण कुमार, सत्य प्रकाश, मनीष कुमार, नेहा जैन, मधु सैनी, पूनम, नीलम सैनी, अंजलि, निर्मला सहित अन्य उपस्थित रहे।
इस प्रकार रहे परिणाम
पोस्टर मेकिंग में संजना ने पहला स्थान पाया। जबकि दूसरे स्थान पर यशिका व तीसरे स्थान पर भानू व सावन रहे। रंगोली प्रतियोगिता में संगीता दल ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर आकृति दल और तीसरे स्थान पर प्रीति दल रहा। वहीं भाषा प्रतियोगिता में डोली ने पहला स्थान पाया। यशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि तीसरा स्थान खुशी ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं आईटीआई के कार्यवाहक प्राचार्य पवन कुमार कांबोज ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। वहीं संस्थान में विद्यार्थियों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए भी शिविर लगाए जाते हैं और कार्यक्रम कर प्रेरित किया जाता है। हर महीने विशेष कार्यक्रम कर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे विद्यार्थियों को बताया व चर्चा की जाती है।