फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को बताई विभाजन की विभीषिका

Wed, 19 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री से विभाजन की विभीषिका और इसके प्रभावों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा, हिंसा और मानवीय त्रासदी को स्मरण करते हुए विभाजन के अनुभवों और उनकी ऐतिहासिक विरासत पर चिंतन, अत्यंत मार्मिक त्रासदी के कारणों, प्रभावित लोगों के संघर्ष व बलिदान से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. करुणा के नेतृत्व में कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक व इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ढिल्लो ने विभाजन के संदर्भ में जगाधरी क्षेत्र के अनुभवों, स्थानीय स्मृतियों और सामाजिक प्रभाव के बारे में जानकारी दी। वहीं विभाजन संबंधित डॉक्यूमेंट्री 1947 बंटवारे के बच्चे, जिसमें बचे पांच लोग अपनी कहानियां सुनाते हैं दिखाई गई।
प्राचार्या डॉ. करुणा ने विभाजन की ऐतिहासिक त्रासदी को केवल अतीत की घटना के रूप में देखने के बजाय उससे मानवीय संवेदना, शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आजादी सिर्फ एक शब्द नहीं है, आजादी एक एहसास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाजन की स्मृतियों को संजोना आने वाली पीढ़ियों को इतिहास के मानवीय पक्ष से परिचित करवाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया। डॉ. उषा देवी, प्रो. सपना व प्रो. अभिषेक सहित अन्यों ने विभाजन के दर्द व उसके प्रभावों के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें